
नंद विहार कालोनी में हवन पूजन के साथ हुआ विशाल भंडारे का आयोजन।

9 दिनों तक हुआ गरबों का आयोजन, आज होगा विसर्जन और रावण दहन।
खंडवा। पूरे जिले के साथ ही खंडवा नगर में भी माता की भक्ति का आराधना का पर्व नौ दिनों तक भक्ति भाव के साथ मनाया गया। नगर में माता मंदिरों में नौ दिनों तक श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे और पूजा अर्चना की। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि माता मंदिरों के साथ ही शहर में कई मुख्य स्थानो पर माता जी की बड़ी प्रतिमाएं विराजमान की गई एवं आकर्षक धार्मिक झांकियां बनाई गई जिसका आनंद शहर के श्रद्धालुओं ने लिया। श्री नंद विहार दुर्गा उत्सव समिति नंद विहार कालोनी द्वारा पांचवें वर्ष में माता जी की स्थापना कर प्रतिदिन गरबा रास का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष पवन मेहता ने बताया कि अष्टमी की रात्रि 1 बजे से 5 बजे तक हवन में सात जोड़ों ने आहुति भेंट की। नवमी के दिन सुबह माता की आरती पश्चात 1 बजे से कन्या पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में आसपास की कॉलोनी वासियों ने भंडारा प्रसादी का लाभ उठाया। समिति द्वारा प्रतिदिन गरबा टीमों को नगद पुरस्कार के साथ बाहर से आई टीमों को शील्ड प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। समिति मीडिया प्रभारी गोपाल गीते ने बताया कि माता जी प्रतिमा का विसर्जन विजया दसमी के दिन भाम नदी में किया जाएगा। रात्रि में कालोनी प्रांगण में 11 फिट के विशाल रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।













