ताज़ा ख़बरें

पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय में “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन।

खास खबर

पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय में “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन।

खंडवा।। पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की ओर से “सेवा पखवाड़ा” के तहत रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस. अधिकारी सौरभ सिंह बिसेन और खेल अधिकारी विकास मोह़े के द्वारा किया गया। रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोगियों आशिष अग्रवाल, भानु पटेल और रविन्द्र सिंह ने भी शिविर में सक्रिय योगदान दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपेश आर. उपाध्याय और प्रबंधक सतिश पटेल ने रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है, जो जीवन बचाने में सहायक है। शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण और एन.एस.एस. इकाई के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!