
नर्मदा प्रसाद चौहान राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाएंगे।

खण्डवा/स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर कल्याणगंज,खण्डवा के खेल प्रशिक्षक श्री नर्मदा प्रसाद चौहान दिनांक 27 से 30 सितंबर 2025 तक होने वाली 36वी राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता जो कि खुर्जा बुलन्दशहर (उ.प्र.) में सम्पन्न होनी है उसमें खण्डवा विभाग मालवा प्रान्त से मध्यक्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले है।इनकी इस भूमिका पर विद्यालय समिति के व्यवस्थापक श्री रविन्द्र जी बंसल,कोषाध्यक्ष श्री ओम जी दशोरे,अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जी अग्रवाल,विभाग समन्वयक श्री सत्यनारायण जी लववंशी सहित संस्था प्राचार्य श्रीमती शोभा तोमर,प्रधानाचार्य श्री दिलीप जी सपकाले,श्री राधेश्याम जी चौहान,श्री अरुण जी गायकवाड़ सहित विद्यालय परिवार ने बधाइयां दी।








