ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

बालिकाओं ने सीखेआत्मरक्षा के गुर सेवा पखवाडा अभियान के तहत हुए विविध आयोजन डिंडोरी 17 सितंबर 2025

बालिकाओं ने सीखेआत्मरक्षा के गुर सेवा पखवाडा अभियान के तहत हुए विविध आयोजन डिंडोरी 17 सितंबर 2025

बालिकाओं ने सीखेआत्मरक्षा के गुर
’’सेवा पखवाड़ा अभियान’’ के तहत हुए विविध आयोजन
डिंडौरी : 17 सितंबर, 2025
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या के निर्देशन में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक ’’सेवा पखवाड़ा अभियान’’ का आयोजन किये जाने हैं। इसी तारतम्य खेल और युवा कल्याण विभाग डिण्डौरी द्वारा 17 सितम्बर 2025 को कस्तूरबा गांधी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिण्डौरी में महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमती मनीषा बैरागी कराते प्रशिक्षक द्वारा लगभग 70 बालिकाओं ने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त किये। उक्त आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में मोहम्मद अहमद खान जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डिण्डौरी एवं समस्त स्टॉफ का सराहनीय सहयोग रहा।
विकासखण्डों में भी हुए विविध आयोजन
इसी प्रकार’’सेवा पखवाड़ा अभियान’’ के तहत विकासखण्डों में भी विभिन्न आयोजन किये गये जिसमें विकासखण्ड शहपुरा में नगर परिषद् शहपुरा के द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम में ’’स्वच्छोत्सव’’ स्वच्छता ही सेवा 2025 के तहत् स्टेडियम के चारों तरफ साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश खिलाड़ी बच्चों को दिया गया। इसके साथ ही सी.एम. राइस स्कूल शहपुरा में धनीराम कराते प्रशिक्षक द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।
विकासखण्ड बजाग के कस्तूरबा गांधी छात्रावास में लगभग 30 बालिकाओं को केशरी धुर्वे कराते प्रशिक्षक द्वारा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर श्रीमती रामप्यारी जैतवार छात्रावास अधीक्षिका भी मौजूद रही। कैलाश रजक युवा समन्वयक शहपुरा का उक्त आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विकासखण्ड समनापुर में कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल में रूकमणी एवं शैल कुमारी बर्मन द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें लगभग 40 छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे। उक्त कार्यक्रम में श्रीमती सुनीता धुर्वे युवा समन्वयक समनापुर का सराहनीय योगदान रहा।
विकासखण्ड मेंहदवानी के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अनिल कुमार पाटिल कराते प्रशिक्षक द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दियागया। उक्त कार्यक्रम में श्रीमती उषा मानिकपुरी युवा समन्वयक मेंहदवानी का सराहनीय सहयोग रहा।
विकासखण्ड करंजिया के हाईस्कूल सैलवार में घनश्याम नागवंशी कराते प्रशिक्षक द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत् 105 बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। उक्त आयोजन में श्रीमती लक्ष्मी बनावल युवा समन्वयक करंजिया का सराहनीय योगदान रहा।
इसी प्रकार विकासखण्ड अमरपुर के मॉडल स्कूल रामगढ़ में तोताराम नंदा कराते प्रशिक्षक द्वारा विद्यालय की 60 बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुरू सिखाये गये।उक्त कार्यक्रम में नारायण सिंह मरावी युवा समन्वयक अमरपुर का विशेष सहयोग रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!