ताज़ा ख़बरें

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा “आदि सेवा पर्व”

खास खबर

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा “आदि सेवा पर्व”
खण्डवा 10 सितम्बर, 2025 – 
भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रदेश में “आदि कर्मयोगी अभियान” सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “आदि सेवा पर्व” मनाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत जनजातीय वर्ग के लिए संचालित समस्त विभागों की हितग्राही मूलक योजनाओं के माध्यम से समाज के सबसे अंतिम छोर तक सेवाओं का संतृप्तीकरण किया जाना है। इसके लिए प्रदेश में 3 लाख से अधिक प्रतिबद्ध लीडरों, आदि कर्मयोगियों, आदि सहयोगियों, आदि साथियों, आदि विद्यार्थियों, सीएसओ व एनजीओ का समर्पित कैडर तैयार किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
“आदि सेवा पर्व” के दौरान ये गतिविधियां आयोजित होंगी
कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले “आदि सेवा पर्व” के प्रचार-प्रसार हेतु जन जागरण यात्राएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा क्षेत्र भ्रमण एवं ग्रामीणों का उन्मुखीकरण, ग्राम विकास आवश्यकताओं हेतु विषयवार समूह चर्चाएं, दीवार लेखन जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्थानीय भाषा में ग्राम विकास कार्ययोजना तैयार करना व गांव की विकास योजना का अद्यतनीकरण, ग्राम विकास कार्ययोजना के क्रियान्वयन हेतु विभागवार जिम्मेदारियों का निर्धारण करना, ग्राम विकास कार्ययोजना का क्रियान्वयन कैलेण्डर निर्माण करना, नियमित साप्ताहिक, पाक्षिक या मासिक समूह चर्चा करना, आदि सेवा केन्द्र में शिकायत निवारण पंजी एवं अन्य आवश्यक पंजियों का संधारण जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!