जिला आगरा की तहसील फतेहाबाद के गांव रिहावली में यमुना नदी और उटंगन नदी का संगम है। इस समय अत्यधिक वर्षा होने की वजह से दोनों ही नदी उफान पर हैं। जिससे ग्रामीणों की फसल जलमग्न हो गई हैं। यमुना नदी में हथिनी कुंड बांध से छोड़े गए पानी से यमुना नदी के तटवर्ती गांवों में पानी भर गया है। यमुना नदी के तटवर्ती गांवों पर प्रशासन अपनी नजर बनाए रखे हैं ।ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार आज रात्रि में पानी बढ़ने के और आसार हैं