ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

आदरणीय मयंक भैया जी के सानिध्य में नेहरू मार्ग पर स्थित 1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा पर्यूषण पर्व

 

 

रिपोर्टर = भव्य जैन

 

झाबुआ नगर के 1008 श्री शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर में आदरणीय मयंक भैया जी के सानिध्य में 10 लक्षण पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है ।

प्रातः अभिषेक और शांति धारा के पश्चात भैया जी के द्वारा तत्वार्थ सूत्र का वाचन किया जाता है और संगीतमय पूजन की जा रही है।

आदरणीय भैया जी ने 10 लक्षण धर्म का स्वरूप समझाते हुए बताया कि हमें मान का मर्दन करना चाहिए। सरलता को अपनाकर लोभ कषाय को छोड़ना, सत्य की राह पर चलते हुए संयम को धारण करने के लिए तप और त्याग करना चाहिए तभी आंकीचन धर्म पलता है। और आत्मा में रमण करके ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए यही हमारे पर्व मनाने का सार है।

आदरणीय भैया जी की दस लक्षण तप की आराधना चल रही है। श्रीमती नैना मोदी के द्वारा भी पांच उपवास करके तप किया

गया। सभी समाज जन बढ़ चढ़कर धर्म लाभ ले रहे हैं।

यह पर्व क्षमा धर्म से शुरू होकर क्षमावाणी पर्व पर पूर्ण होता है

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!