ताज़ा ख़बरें

जिले मे त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब प्रकरण मे 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

57 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

जिले मे त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब प्रकरण मे 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
57 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
11 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
खंडवा, 29 अगस्त 2026 पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 28.08.26 को त्योहारों के मद्देनजर कुल 11 गिरफ़्तारी, 01 स्थाई, 41 जमानती वारंट, 86 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।

दिनांक 28.08.26 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना मुंदी के आऱोपी फिरोज पिता शरीफ खान जाति मुसलमान उम्र 40 साल ग्राम गुलगांव रैय्यत थाना मुंदी से अवैध रूप से कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब 10 लीटर कीमती 800/-रूपये की जप्त की गई। थाना मांधाता के आरोपी लक्ष्मण पिता किशन भील उम्र 50 साल नि वार्ड क्रं 15 ओंकारेश्वर के कब्जे से अवैध 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के कीमती 1400 – रूपये की जप्त की गई। आरोपी आकाश पिता भूरा जाति बलाही उम्र 23 साल नि वार्ड क्रं 15 ओंकारेश्वर के कब्जे से अवैध 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के कीमती 1440 /-रुपये की जप्त की गई। आरोपिया पुनीबाई पति गणपत जाति भील उम्र 50 साल नि ग्राम गौल के कब्जे से अवैध 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1000/- रुपये की जप्त की गई। उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 28.08.26 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 11 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 9500/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 28.08.26 को त्योहारों के मद्देनजर कुल 57 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 37 प्रकरणों मे 44 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 02 प्रकरण मे 02 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 10 प्रकरण मे 11 अनावेदकों के विरुद्ध अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 24 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!