ताज़ा ख़बरें

सराफा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में लगा श्रद्धालुओ का तांता।

खास खबर

सराफा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में लगा श्रद्धालुओ का तांता।

भगवान का आकर्षक श्रंगार कर फूलों से सजाया मंदिर।

खंडवा। प्रथम पूजनीय भगवान श्री गणेश का दस दिवसीय गणेश महोत्सव धार्मिक उत्साह के साथ चल रहा है। घरों के साथ ही नगर के प्रमुख स्थानो एवं चौराहों पर जहां बड़ी आकर्षक प्रतिमा एवं आकर्षक स्थाई झांकियां का निर्माण किया गया है। वहीं शहर के सराफा स्थित प्राचीन श्री गणेश मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहें हैं।समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि शुक्रवार को मंदिर के पुजारी नरेंद्र शर्मा अंबिकेश शर्मा द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विशेष आकर्षक श्रृंगार कर मंदिर को फूलों से सजाया गया। प्रतिदिन आकर्षण श्रृंगार भगवान श्री गणेश का किया जा रहा है। वहीं भगवान श्री गणेश के दर्शन करने बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं मंदिर पहुंच रहे हैं। भगवान श्री गणेश के दर्शन कर लड्डू का भोग लगाकर महाआरती में भाग ले रहे हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!