ताज़ा ख़बरें

आज से शुरू होने वाले पर्युषण पर्व को लेकर मंदिर में सुंदर आकर्षक 10 लक्षण धर्म का सजाया गया मांडना।

खास खबर

आज से शुरू होने वाले पर्युषण पर्व को लेकर मंदिर में सुंदर आकर्षक 10 लक्षण धर्म का सजाया गया मांडना।

खंडवा। जैन धर्म के सबसे महान पर्यूषण पर्व का शुभारंभ गुरुवार से होने जा रहा है। 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व पर खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में प्रातः काल भगवान का अभिषेक शांति धारा एवं 10 लक्षण मंडल विधान की पूजा की जाएगी। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पर्यूषण पर्व के उपलक्ष में बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में 10 लक्षण मंडल विधान का सुंदर आकर्षक कमल के फूलों पर अलग-अलग धर्म की रचना का सुंदर मांडना ममता कासलीवाल एवं उनके मार्गदर्शन में टीना छाबड़ा.राखी पहाड़ियां, चार्मी रावका, गुंजन रावका, टीना रावका, गीतांश छाबड़ा द्वारा बनाया गया है गुरुवार से प्रतिदिन 10 दिनों तक मंडल विधान की पूजा अर्चना की एवं अर्घ्य चढाए जाएंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!