ताज़ा ख़बरें

आगामी गणेश उत्सव एवं ईद मिलाद-उन-नबी त्योहार के अवसर पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा ली गई बैठक गणेश उत्सव त्योहार के दौरान पुलिस सहायता हेतु QR कोड “आपकी सुरक्षा-हमारी जिम्मेदारी” का किया गया विमोचन

खास खबर

आगामी गणेश उत्सव एवं ईद मिलाद-उन-नबी त्योहार के अवसर पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा ली गई बैठक
गणेश उत्सव त्योहार के दौरान पुलिस सहायता हेतु QR कोड “आपकी सुरक्षा-हमारी जिम्मेदारी” का किया गया विमोचन
आगामी त्योहारों को शांति पूर्ण सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा ली गई आसूचना संकलन की बैठक
खंडवा, 25 अगस्त 2025
दिनांक 25.08.25 को पुलिस नियंत्रण कक्ष मे पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा आगामी त्योहार गणेश चतुर्थी, डोल ग्यारस, ईद-मिलाद-उन-नबी, अनंत चतुर्दशी के संबंध मे बैठक आयोजित की गई, जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान, एसडीओपी हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे| दिनांक 27.08.25 को हिन्दू समुदाय द्वारा गणेश प्रतिमा की स्थापना कर गणेश उत्सव पर्व 11 दिवस तक मनाया जावेगा। इन 11 दिवसों में हिंदू समुदाय द्वारा गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है और ग्यारवे दिन दिनांक 06.09.25 को अनंत चतुर्दशी (गणेश विसर्जन) के दिन गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जायेगा। 03.09.25 को डोल ग्यारस का त्योहार तथा दिनांक 05.09.25 को मुस्लिम समुदाय द्वारा हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस (ईद-मिलाद-उन-नबी) का त्यौहार भी मनाया जायेगा। उपरोक्त त्यौहारों के दौरान संवेदनशील क्षेत्रो एवं भीड भाड वाले स्थानों में विशेष सतर्कता एवं सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले मे त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारों तथा थाना व चौकी प्रभारियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि गणेश पंडाल की स्थापना नवीन स्थान पर न की जाए| साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए बाउन्ड ओवर की कार्यवाही की जाए| थाना एवं बीट स्तर पर शांति समिति / मोहल्ला समिति की बैठक के साथ साथ गणेश पांडाल आयोजकों की बैठक लेकर त्योहार को शांति एवं सौहार्द पूर्वक मनाने के निर्देश दिए गए| गणेश पांडलों मे सुरक्षा व्यवस्था हेतु सीसीटीव्ही लगाने तथा वॉलेंटियर्स रखने के निर्देश दिए गए| पंडाल मे लगे बिजली कनेक्सन चेक किया जाए कोई भी खुली तार ना रहे| अग्नि दुर्घटना एवं विद्युत दुर्घटना से बचाव की समुचित व्यवस्था की जाए| विसर्जन स्थल पर समुचित प्रकाश व्यवस्था व गोताखोर की व्यवस्था संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए| साथ ही सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने स्टाफ के साथ गणेश उत्सव पर्व के दौरान सतत रूप से भ्रमण करने के निर्देश दिए गए|
आगामी त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए, आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने वालो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जाए| जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार से आपत्तिजनक नारे ना लगाने तथा आपत्तिजनक झण्डे का उपयोग ना करने के निर्देश किए गए| लाउडस्पीकर/डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित है| अनुमति लेकर ध्वनि विस्तारक यंत्रों मे केवल दो बॉक्सो का नियमानुसार उपयोग किया जाए|
जिले मे पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा नवाचार करते हुए गणेश उत्सव के दौरान आम जनता को किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु सभी सार्वजनिक गणेश पंडालों पर QR कोड स्थापित किया गया है| QR कोड को स्केन कर अपनी समस्या लिख कर भेज सकते है, जिस पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाएगी| पुलिस कंट्रोल रूम मे पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा QR कोड का विमोचन किया गया|
पुलिस अधीक्षक द्वारा खंडवा शहर मे महिलाओ की सुरक्षा हेतु दुर्गावाहिनी का गठन किया गया है, जिसकी प्रभारी निरीक्षक सुलोचना गहलोत महिला थाना प्रभारी को बनाया गया है| जो अपनी टीम के साथ शहर के प्रमुख स्थानों एवं प्रमुख पंडालों का भ्रमण कर महिलाओ की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेगी|
आगामी त्योहारों को शांति पूर्ण सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा जिले के समस्त आसूचना संकलन कर्मचारियों की बैठक आयोजित कर इस संबंध मे आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए| जिले मे गणेश उत्सव एवं ईद मिलाद उन नबी त्योहार के दौरान कही भी कोई अप्रिय घटना घटित ना हो इस संबंध मे सूचनाए पूर्व से सतर्क रहते हुए एकत्र किए जाने के निर्दश दिए गए| साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए|

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!