“युवा संगम” का आयोजन 4 सितम्बर को
—
खण्डवा//शासकीय आई.टी.आई खण्डवा में 4 सितंबर को प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला “युवा संगम” का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सिलौटे ने बताया कि इस मेले में प्रदेश की विभिन्न कम्पनियों के द्वारा तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र में 200 बेरोजगार युवक व युवतियों की निजी क्षेत्र में भर्ती की जाएगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 5 वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, सभी ट्रेड में डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर 18 वर्ष से 35 वर्ष तक 8 हजार रूपये से 25 हजार रुपये दिया जाएगा एवं अन्य सुविधा कम्पनियों के निमायानुसार रहेगी। इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल दस्तावेज एवं उनकी फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज के 4 फोटो, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन कार्ड के साथ उपस्थित होकर मेले का लाभ उठा सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इसके लिए कोई यात्रा व्यय देय नहीं होगा।












