
भवानी माता रोड स्थित प्राचीन शनि मंदिर में सैकड़ो वर्ष पूर्व की है प्राचीन प्रतिमा,
शनि अमावस्या पर भवानी माता रोड स्थित शनि मंदिर में धार्मिक उत्सव के साथ मनाया महोत्सव,
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने हाथों से प्राचीन शनी मंदिर की प्रतिमा पर तेल से किया अभिषेक।
खंडवा। भवानी माता रोड स्थित प्राचीन शनी मंदिर में 23 अगस्त शनिवार को शनि अमावस्या के पावन अवसर पर श्री शनि महोत्सव महोत्सव मनाया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया भवानी माता रोड स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर में भगवान शनि देव की प्राचीन प्रतिमा पर श्रद्धालु सुबह 6:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक अपने हाथों से प्रतिमा का तेल से अभिषेक स्नान शनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने अपने एवं सभी के कल्याण के लिए किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि खंडवा में इस मंदिर में विराजमान शनिदेव की प्रतिमा को 100 वर्ष से भी अधिक हो चुके हैं। यह मूर्ति चमत्कारी एवं मनोकामना पूर्ण करने वाली है। मंदिर की पुजारी राजू शर्मा ने बताया कि जिन राशि वालों को शनि की महादशा, शनि अंतर, परंतर दशा, साढ़े साती, अढ़ैया व राहू-केतु दशा अनिष्ठ चल रही थी उन्होंने अपने स्वकल्याणार्थ शनि अमावस्या पर शनि मंदिर पहुंचकर शनि देव का अपने हाथों से तेल स्नान अभिषेक व दानकर पुण्य प्राप्त किया।
शनि दान में काला कपड़ा, काली तिल, काला फल, उड़द, तेल, लोहा, कंबल, छाता, श्रीफल, नीलम, छाया पात्र, पान, प्रसादी, नैवद्य, दक्षिणा सहित दान कर शनिदेव का तेल स्नान कर मनवांछित फल पुण्य प्राप्त किया शनि अमावस्या का शुभ संयोग शनिवार को प्राप्त हुआ । श्रद्धालुओं ने अपने दुखों के निवारण के लिए शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए परिवार सहित दर्शन कर प्रतिमा पर तेल से अभिषेक किया। शनि मंदिर पुजारी राजू शर्मा ने बताया कि शनि अमावस्या के दिन दोपहर 12:00 बजे एवं रात्रि 8:00 बजे महाआरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए एवं प्रसादी प्राप्त की।












