
स.शि.म.कल्याणगंज विद्यालय में गठित शाला भारती(छात्र संसद का गठन) के अंतर्गत चुने प्रतिनिधियों का हुआ शपथ विधि ग्रहण समारोह…
खण्डवा//सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कल्याणगंज खण्डवा विद्यालय में विगत दिनों शाला भारती का गठन व कन्या संसद के गठन के लिये निर्वाचन प्रक्रिया निर्विध्न सम्पन्न हुई। विद्यालय की अंकिता खेड़े ने बताया कि इस विद्यालयीन निर्वाचन प्रक्रिया में कक्षा 9वी से 12 वी तक के छात्र छात्राओं ने उत्साह से भाग लेते हुए अपने मत का प्रयोग किया था।निर्वाचन प्रणाली से मतदान करने के लिये प्रत्येक छात्र छात्राओं में अधिक उत्साह नजर आ रहा था।इसी तारतम्य में शनिवार को विद्यालय में नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों का शपथ विधि समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अतिथि श्री एस. आर.सोलंकी अपर कलेक्टर खण्डवा रहे। चुने हुए छात्र प्रतिनिधियों को शपथ दिलवाई गई जिसमें शाला नायक के लिये स्वरित पाराशर व सानिया शर्मा,उपशाला नायक के लिये चिराग प्रजापति व खुशी धवले, सेनापति आदित्य बावने व श्री शर्मा,उपसेनापति अंशुमन नाटेकर व वेदांशी वर्मा,खेल प्रमुख शौर्य यादव,प्रतीक पाल व सिमरन पटेल,शारीरिक प्रमुख मोहित कनाडे, भूपेंद्र प्रजापति,व युथिका पटेल,हिमांशी पगारे,अनुशासन प्रमुख मयूर
जायसवाल,कुणाल गांवशिन्दे व भूमिका पटेल,अंतिम मालाकार,प्रार्थना वंदना प्रमुख मोहित झाला,श्रद्धा प्रजापति ,पूर्वा सोनी,स्वच्छता पर्यावरण प्रमुख समर मंडलोई,राम तिरोले व नर्मदा पटेल,प्रियांशी गांवशिन्दे,जल व ऊर्जा प्रमुख उदय इंदोरे,अभिषेक यादव व तान्या पंचोरे, कृतिका पटेल,बालसभा प्रमुख वेदांश अग्निहोत्री,दिव्या कानडे व वर्षा सेन उत्सव प्रमुख सुजल नामदेव व हेमंत चंदोले व प्रोनिता पटेल,आकांशा पिंपले इन सभी का गरिमामय वातावरण में शपथ विधि समारोह सम्पन्न हुआ इस अवसर पर श्री सोलंकी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज भी भारतीय संस्कृति रीति रिवाज व परंपरा के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किये जाते है हमारी संस्कृति जीवंत संस्कृति है और इस शाला भारती का गठन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से आयोजित किया गया है किसी भी लोकतंत्र में विश्वास कायम करने के लिये सशक्त माध्यम सबकी सहभागिता होती है।साथ ही उन्होंने सभी भैया बहिनो को अपने लक्ष्य को निर्धारित करने व सोशल मीडिया का कम से कम उपयोग करने की सलाह भी दी।तत्पश्चात संस्था प्राचार्य शोभा तोमर दीदी ने भी अपने उदबोधन में लोकतांत्रिक विधि से देश का संचालन कैसे होता है साक्षात प्रक्रिया को जानने की बात कही।इस अवसर पर संस्था के व्यवस्थापक श्री रविन्द्र जी बंसल,श्री भूपेंद्र जी चौहान संस्था प्राचार्य श्रीमती शोभा तोमर दीदी आचार्य श्री मनीष पटेल सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा सभी ने नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय को उन्नति पर ले जाने की बात कही।कार्यक्रम का संचालन मनीष पटेल ने किया आभार मृणाल मालवीया ने व्यक्त किया।













