
बी ग्रुप में श्रीराम उपरीत खण्डवा प्रथम,संयम भावसार खरगोन द्वितीय,अमिताभ दोगने खण्डवा तृतीय रहे।
सी ग्रुप में आराध्या अटोदे खरगोन प्रथम ,दिशा हिवराले मूँदी द्वितीय व दुर्गेश पटेल सल्याखेड़ी तृतीय रहे।
मुंबई एवं अन्य बड़े शहरों के तर्ज पर रात तक चला किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच का वाईस ऑफ खंडवा का फाइनल मुकाबला।
खण्डवा। मुंबई और अन्य बड़े शहरों के तर्ज पर किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच खण्डवा द्वारा बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से वाईस ऑफ खण्डवा का फाइनल राउंड किशोर कुमार सभागृह सिविल लाइन में सम्पन्न हुआ।जानकारी देते हुए मंच के प्रवक्ता सुनील जैन व सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि वाईस ऑफ खंडवा फाइनल मुकाबला देखने लायक था एक से एक शानदार प्रस्तुतियां गीतों के माध्यम से यहां पर दी गई हर गाने पर तालिया की गुंज से गौरी कुंज गूंजायमान हुआ। सी ग्रुप में प्रथम स्थान पर रही आराध्या अटोदे खरगोन ने ऐसी लागी लगन, एक मीरा एक राधा, तोरा मन दर्पण कहलाए की शानदार प्रस्तुति दी वही सी ग्रुप में श्री राम ऊपरीत खंडवा ने शिव कैलाश के वासी, मेरे नैना सावन भादो, दिल हूं शानदार गीतों की प्रस्तुति प्रस्तुत की और प्रथम स्थान पाया। अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला, सचिव नारायण बाहेती, कोषाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ,उपाध्यक्ष आशीष चटकेले,उपाध्यक्ष सुनील सकरगाये,उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह उबेजा संयोजक सुरेंद्रसिंह सोलंकी व अतुल अत्रिवाल प्रवक्ता सुनील जैन के मार्गदर्शन में आयोजित वाईस ऑफ खण्डवा के फाइनल राउंड में
निर्णायक के रूप में कमल कामले इन्दोर,श्रीमती वैशाली बाकोरे इंदौर ,डॉ रोमिल जैन खण्डवा, डॉ सोनिया सिंह पधारे। अतिथियों ने कहा कि गत 18 वर्षों से किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा गायन के क्षेत्र में हर उम्र की प्रतिभा को मंच प्रदान करने का कार्य सराहनीय ही नहीं अपितु वंदनीय है। फाइनल राउंड में सर्व प्रथम 13वर्ष से कम आयु समूह के सब जूनियर ग्रुप के प्रतिभागियों ने प्रस्तुति देते हुए आराध्या अटोदे खरगोन ने 474 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।दिशा हिवराले मूँदी ने 369 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान व दुर्गेश पटेल सल्याखेड़ी ने 349 अंक प्राप्त कर तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। 13 वर्ष से अधिक उम्र व 19 वर्ष से कम आयु के जूनियर ग्रुप बी में श्रीराम उपरीत खण्डवा ने 416 अंक प्राप्त कर प्रथम,संयम भावसार खरगोन ने 401 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अमिताभ दोगने खण्डवा ने 353 अंक प्राप्त
कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ए ग्रुप का फाइनल राउंड देर रात तक चला।
सभी प्रतियोगियों ने तीन अलग-अलग मूड के गानों की प्रस्तुति दी। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रतियोगियो ने गीतों की प्रस्तुति से झूमने पर उपस्थित जनों को मजबूर कर दिया।कार्यक्रम में प्रतियोगियों को व निर्णायकों विनय शुक्ला, श्रीमती निशा तिवारी,गौरव खरे,दिलीप पटेल,सत्येंद्र सोहनी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े,बैंक ऑफ इंडिया के सोर्भव व धानुका के प्रतिनिधि शुभारंभ अवसर पर पधारे। कलेक्टर व संस्था संरक्षक ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक व संरक्षक मनोज राय नगर पालिक निगम आयुक्त प्रियंका राजावत ,श्रीकृष्णा सहायक कलेक्टर नगरपालिका निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, उपायुक्त सचिन सिटोले ने शुभकामनाएं देते हुए खण्डवा गौरव दिवस पर 2,3, व 4, अगस्त को आयोजित कार्यक्रमो में उत्साह से भाग लेने की बात कही। निर्णायको ने गायकों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए व गीत गाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। टेबुलेशन का कार्य सह सचिव सुरेंद्रसिंह सोलंकी,अविनाश शुक्ला, मनीज शाह, अमीन खान,अनुराग राठौर,हरदीपसिंघ छाबड़ा ने किया। प्रदीप जैन के नेतृत्व आर्केस्ट्रा ने संगत दी।कार्यक्रम में किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के प्रशांतसिंह देहली,भूपेंद्रसिंह चौहान,मंगलेश शर्मा,दीपक जोशी,अनिल बाहेती, रवि जायसवाल,आमीन खान,शरद खंडेलवाल ,सुनील जैन,एन के दवे,चंद्रशेखर मिश्रा, राकेश पाठक,राजीव शर्मा,सतीश जैन, कमलेश गुप्ता,गोविंद शर्मा,लक्ष्मण सिंह चौहान व सदस्यों ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन एंकर प्रदीप जैन ने किया। कार्यक्रम में सहयोगी धानुका के जितेंद जैन, चन्द्रशेखर पाटिल,जैनी पालीवाल,दीपक जैन एम आई सी मेम्बर सोमनाथ काले,मंच के सचिव नारायण बाहेती ने सभी सहयोगियों का आभार माना।












