
शिव श्रद्धा संगम कलश वाहन यात्रा निकाली गई

खण्डवा//अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में शिव श्रद्धा संगम कलश यात्रा गायत्री शक्तिपीठ से प्रारंभ होकर चारों कुंड पर स्थापित भगवान शिव का नर्मदा जल अभिषेक पूजन अर्चन हेतु रविवार को निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए अपने निर्धारित स्थानों पर पहुंची जहां पर अभिषेक एवं पूजन पुरोहित पंडित शैलेंद्र पांडे व आनंदीलाल सोनी के द्वारा संपन्न कराया गया। इस यात्रा के पूर्व संध्या पर गायत्री शक्तिपीठ पर दीप यज्ञ एवं नर्मदा अष्टक व ओम नमः शिवाय मंत्र का भी सामूहिक जाप किया गया हमारे शहर में ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व से युक्त सूरजकुंड, रामेश्वर कुंड ,पदम कुंड एवं भीमकुंड का इतिहास त्रेता एवं द्वापर युगीन है इसके संरक्षण एवं खंडवा के विकास सहित नागरिकों की सुख समृद्धि की मंगल कामना के साथ यह शिव श्रद्धा संगम कलश वाहन यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं गायत्री परिजन शामिल हुए। यह जानकारी यात्रा संयोजक देवेंद्र सिंह यादव व गायत्री परिजन के श्री देवा भावसार ने दी।










