
किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के वाईस ऑफ खण्डवा गायन प्रतियोगिता का ऑडिशन प्रारम्भ,
नन्हे प्रतियोगियों का हुआ ऑडिशन। सोमवार होगा सीनियर ग्रुप का ऑडिशन,

सी वर्ग में 5 वर्ष के बालक आयान ने गीत गाकर समा बांध क्वार्टर फाइनल में हुआ प्रवेश,
खण्डवा।। किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा आयोजित वाईस ऑफ खंडवा के सी वर्ग के 13वर्ष से कम उम्र के व बी वर्ग 13 से 19 वर्ष आयु वर्ग के प्रतियोगियों के ऑडिशन राउंड का आयोजन किशोर दा की नगरी खंडवा में किशोर दा द्वारा अपने माता पिता की स्मृति में बनाएं गौरी कुंज सभागृह मैं प्रारंभ हुआ। जानकारी देते हुए मंच के प्रवक्ता सुनील जैन व सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला, सचिव नारायण बाहेती, उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह उबेजा,उपाध्यक्ष आशीष चटकेले, उपाध्यक्ष सुनील सकरगाये, कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्रसिंह सोलंकी,व अतुल अत्रिवाल के निर्देशन में प्रारंभ हुआ। निर्णायक के रूप में सत्येंद्र सोहनी,दिलीप पटेल एवं गौरव खरे ने उपस्थित होकर अपनी टिप्स देते हुए निर्णय दिए। कार्यक्रम में शुभारंभ अवसर पर अतिथि बैंक ऑफ इंडिया से जे डी एम विश्व रंजन मिश्र,विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता यादव,भाजपा वरिष्ठ मुकेश तनवे ,कांग्रेस के वरिष्ठ शांतनु दीक्षित ,रोटरी क्लब से अध्यक्ष सतनामसिंह होरा कार्यक्रम सहयोगी बैंक ऑफ इंडिया से सीनियर मैनेजर,प्रणव,आशुतोष वास्कले चीफ मैनेजर ने सरस्वती व किशोर दा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर वाईस ऑफ खण्डवा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। महापौर,विधायक एवं जेडीएम बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए मंच को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि किशोर दा की नगरी खंडवा में मंच द्वारा विगत 18 वर्षो से जिले प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाता है जिसके माध्यम से यह प्रतिभाए आगे बढ़ रही हैं। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभावियों ने किशोर दा और अन्य कलाकारों के गीतों की शानदार प्रस्तुतीया दि। सी वर्ग में सबसे छोटे पांच वर्षीय बालक आयान अखिला रवि श्रीवास्तव शीवरिया ने ये रातें ये मौसम नदी का किनारा की शानदार प्रस्तुति देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। शाम को ऑडिशन समापन अवसर व क्वार्टरफाइनल के सर्टिफिकेट प्रदान करने हेतु मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम के एम आई सी मेम्बर राजेश यादव,बैंक ऑफ इंडिया से रवि शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार हरेंद्र ठाकुर,लियो क्लब खण्डवा के अध्यक्ष सुमित परिहार,शिवम जायसवाल, अक्षय भंडारी ने क्वार्टरफाइनल हेतु सर्टिफिकेट प्रदान किये। सी ग्रुप में आराध्या आटोदे ने सर्वाधिक 119 अंक व बी ग्रुप में श्रीराम उपरीत ने सर्वाधिक 111 अंक प्राप्त किये।अध्यक्ष रणवीर सिंह ने प्रतियोगिता व संस्था की जानकारी दी । किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा 13 वर्ष से कम उम्र के बालको की गायन प्रतियोगिता में खण्डवा बुरहानपुर ,मूंदी,खरगोन के प्रतियोगियों ने भाग लिया । दोनों ग्रुप में 15-15 प्रतियोगियों का चयन क्वार्टरफाइनल के लिए किया गया।आयोजित गायन प्रतियोगिता में सी ग्रुप के नन्हे बालको ने सहभागिता कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। टेबुलेशन टीम व व्यवस्था में सुरेंद्र सिंह सोलंकी, मनोज शाह,अनुराग राठौड़, पवन दीक्षित, रजिस्ट्रेशन में हरदीप सिंघ छाबड़ा एवं गोविंद शर्मा ने सहयोग दिया। निर्णायकों ने सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अध्यक्ष रणवीर चावला,सचिव नारायण बाहेती, प्रवक्ता सुनील जैन, प्रदीप जैन, एन के दवे,अमीन खान,राजीव शर्मा,शरद खंडेलवाल, व संस्था सदस्यों ,लायन्स क्लब खण्डवा, लायन्स क्लब खण्डवा आनंद,रोटरी क्लब खण्डवा निमाड़,रोटरी क्लब खण्डवा,जैसी आई व विभिन्न संस्थाओं के सदस्य व समाजसेवी जन उपस्थित रहे। 28 जुलाई को 19 वर्ष से अधिक के प्रतियोगियों का ऑडिशन होगा। जिसमें किसी भी राज्य के गायक भाग ले सकेंगे।कार्यक्रम का संचालन मंगलेश तोमर ने किया। मंच के सचिव नारायण बाहेती ने सभी सहयोगियों का आभार माना।









