ताज़ा ख़बरें

*वरिष्ठ समाजसेवी नानकराम चंदवानी का देवलोक गमन*

खास खबर

*वरिष्ठ समाजसेवी नानकराम चंदवानी का देवलोक गमन*

खंडवा 20 जुलाई।पूज्य सिंधी पंचायत के कार्यवाहक अध्यक्ष,चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष,वरिष्ठ समाजसेवी एवं किराना व्यवसाई श्री नानकराम चंदवानी (70) का रविवार सुबह स्वर्गवास हो गया।वे विगत कुछ समय से अस्वस्थ थे।अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान टैगोर कॉलोनी से इंदौर रोड स्थित मुक्तिधाम के लिए शाम 5 बजे निकली, जिसमें बड़ी संख्या में सजातीय बंधु और गणमान्यजन शामिल हुए।मुखाग्नि उनके पुत्र शेखर चंदवानी ने दी।प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया, पूज्य सिंधी पंचायत के सभी पदाधिकारियों,सहयोगी सदस्यों और कार्यकारिणी सदस्यों के साथ साथ चेंबर परिवार ने गहरा दुख व्यक्त किया है और चंदवानी परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!