ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

शारदा विद्या मंदिर के होनहार खिलाड़ियों का संभागीय स्तर पर चयन, शतरंज व कूड़ो में रचा नया इतिहास

 

रिपोर्टर= भव्य जैन

 

शारदा विद्या मंदिर, झाबुआ के विद्यार्थियों ने SGFI (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) की जिलास्तरीय शतरंज एवं कूड़ो प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-17 आयु वर्ग में अनुष्का वडखिया, कोणार्क तिवारी और नाभ्यांश सोनी ने कुशाग्रता और धैर्य का प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तर के लिए चयन प्राप्त किया। वहीं अंडर-19 वर्ग में मितांशी जैन, नव्या डावर और स्नेहा भरपौड़े ने सटीक रणनीति और खेल कौशल से निर्णायक जीत दर्ज कर संभागीय स्तर पर स्थान सुनिश्चित किया।

 

इसी क्रम में कूड़ो प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा अंशिका डामोर ने अंडर-17 आयु वर्ग में जिले भर के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए जिला विजेता का खिताब हासिल किया तथा संभाग स्तर के लिए चयनित हुईं। उनकी इस उपलब्धि ने विद्यालय की खेल यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ा है।

 

विद्यालय की संचालक श्रीमती किरण शर्मा , प्राचार्या श्रीमती दीपशिखा तिवारी एवं उपप्राचार्य मकरंद आचार्य ने इन उपलब्धियों पर सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी तथा विश्वास जताया कि ये खिलाड़ी आगे भी अपने प्रदर्शन से जिले और विद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे। खेल प्रशिक्षक श्रीमती बसंती कन्नौजे एवं श्री राजू डोडियार के सतत मार्गदर्शन ने विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की दिशा में प्रेरित किया है।

 

शारदा विद्या मंदिर हमेशा से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यह सफलता न केवल खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि विद्यालय के अनुशासित प्रशिक्षण एवं समर्पणशील नेतृत्व का भी प्रतीक है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!