
गत चौबीस घंटों में केवल खालवा में 8 मिमी. हुई वर्षा दर्ज
खंडवा 17 जुलाई, 2025 – जिले में गत चौबीस घंटों में 1.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया पिछले चौबीस घंटे में केवल खालवा तहसील में 8 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। अन्य किसी तहसील में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई है।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 17 जुलाई तक 297.4 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी। जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 230.8 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खंडवा तहसील में 242 मिली मीटर, हरसूद तहसील में 230 मिली मीटर, पन्धाना तहसील में 162 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 204 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 316 मिली मीटर वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है।