
*एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा✍️
*40% अस्थि बाधित दिव्यांगों को भी मिलेगा रेल कन्शेसन का लाभ*
खण्डवा – जिला चिकित्सालय खंडवा के जिला दिव्यांग मेडीकल बोर्ड द्वारा ४०% अस्थि बाधित दिव्यांगों के रेल कन्शेसन फार्म पर हस्ताक्षर किए जाने से मना किया जा रहा था, बोर्ड द्वारा यह तर्क दिया जा रहा था कि जो दिव्यांग चल फिर सकते हैं उन्हें पात्रता नही आती है, बोर्ड के इस तुगलकी निर्णय से दिव्यांगजनों में भटकाव पैदा हो गया था । इस समस्या से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओ पी जुगतावत को अवगत कराया था और उनके द्वारा समस्या का समाधान किए जाने का ठोस आश्वासन दिया गया था किन्तु स्थिती जस की तस देखकर १५ जुलाई मंगलवार को दिव्यांग एकता एवं कल्याण मंच के अध्यक्ष आर .जी सोनी एवं दिव्यांग गति शक्ति सेवा समिती के अध्यक्ष विजय बिल्लौरे ने सिविल सर्जन पदेन जिला दिव्यांग मेडीकल बोर्ड के अध्यक्ष डा . अनिरुद्ध कौशल को वस्तु स्थिती से अवगत कराया, दिव्यांग जनों की इस समस्या को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए डॉ कौशल ने दोनों पदाधिकारियों को चिकित्सालय के वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ शक्ति सिंह राठौर से मिलकर समस्या का समाधान निकाले जाने को कहा डॉ .शक्ति सिंह राठौर ने पदाधिकारियों से कहा कि 40% अस्थि बाधितों के आवेदनों पर बोर्ड के हस्ताक्षर होते रहे हैं यदि कोई नए नियम नही आए हों तो इसे जारी रखा जाना चाहिए पता लगाया गया तो ऐसे कोई नए नियम नही आए हैं, अब ४०% अस्थि बाधित दिव्यांगजनों के आवेदनों पर जिला दिव्यांग मेडी कल बोर्ड हस्ताक्षर करने को सहमत हो गया है।












