स्वास्थ्य विभाग द्वारा दस्तक अभियान से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर दिया प्रशिक्षण
📝 खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
09 जुलाई को खरगोन जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दस्तक अभियान पहले चरण में डायरिया रोकथाम अभियान 2025 का प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ किया गया है। इस प्रशिक्षण सत्र के दौरान दस्तक अभियान से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को विस्तार से समझाया गया। विशेष रूप से इस अभियान के दौरान उच्च जोखिम शिशुओं मामलों की पहचान और प्रबंधन कैसे किया जाए इस पर प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमएस सिसोदिया, डीआईओ डॉ. अनुपम अत्रे, एसएनसीयू प्रभारी डॉ. पवन पाटीदार, यूवीन प्रभारी डॉ. आदित्य चौरे, आरबीएसके समन्वयक श्री विनोद पवार, एनआरसी प्रभारी श्रीमती सपना सिंह, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी श्री अरविंद वर्मा और श्री प्रमोद जोशी तथा अंतरा फाउंडेशन की टीम की उपस्थिति रही।
अंतरा फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि कैसे एएए मंच (आशा, आंगनवाड़ी, एएनएम) और अन्य विभागों के समन्वय से दस्तक अभियान के दौरान 0-5 वर्ष के बच्चों की व्यापक कवरेज सुनिश्चित की जा सकती है। साथ ही एचआरआई और हाई रिस्क शिशुओं के मामलों की पहचान और प्रबंधन में यह सहयोगी सिद्ध होगा। अंत में जिला टीम ने यह सुनिश्चित किया कि प्रशिक्षण प्राप्त कैडर सब हेल्थ सेंटर बैठकें आयोजित करेंगे, जिसमें वे दस्तक अभियान के उद्देश्यों को साझा करेंगे और फील्ड स्तर पर सामूहिक रूप से दस्तक गतिविधियों की योजना बनाकर समय पर रिपोर्टिंग करेंगे।
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
4 days ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
4 days ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
4 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
4 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
4 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
4 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक
4 days ago
पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन
5 days ago
दो बाइक आमने-सामने टकराईं, 4 लोग घायल – भीषण हादसा