ताज़ा ख़बरें

*महाकाल मंदिर बड़ा गणेश मंदिर के पास से अस्थाई अतिक्रमण हटाए

*महाकाल मंदिर बड़ा गणेश मंदिर के पास से अस्थाई अतिक्रमण हटाए*

 

🎇 त्रिलोक न्यूज चैनल

उज्जैन

 

सोमवार को नगर पालिक निगम अतिक्रमण रिमूवल गैंग द्वारा महाकाल थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए महाकालेश्वर मंदिर बड़ा गणेश मंदिर के पास स्थित गली से लेकर कहारवाड़ी चौराहा तक गुमटिया, हाथ ठेले, फूल प्रसादी वालो को हटाने की कार्यवाही की गई ताकि मार्ग से निकलने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार से समस्या ना हो और आवागमन सुगम हो सके।

 

कार्यवाही से पूर्व नगर निगम रिमूवल गैंग द्वारा अनाउंसमेंट करते हुए सर्व संबंधित को सूचित किया गया कि अपना अतिक्रमण हटा ले अन्यथा नगर निगम द्वारा सख्ती से कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा।

 

निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक द्वारा निर्देशित किया गया कि महाकाल मंदिर परिक्षेत्र के आसपास किसी भी प्रकार का अस्थाई अतिक्रमण ना हो श्रावण माह में श्रद्धालुओं की संख्या अत्यधिक रहेगी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या ना हो इस बात का ध्यान रखा जाए साथ ही बाबा महाकाल की सवारी भी निकलेगी जिसके क्रम में गैंग प्रभारी श्री मनीष बाली एवं रिमूवल गैंग की उपस्थिति में कार्यवाही करते हुए संपूर्ण मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया, साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग पर बेरिकेटिंग भी की गई।

 

कार्यवाही के दौरान महाकाल थाना प्रभारी श्री गगन बादल एवं पुलिस प्रशासन उपस्थित रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!