*मोहर्रम के अवसर पर जुलूस मार्ग व यातायात व्यवस्था संबंधी दिशा-निर्देश*
🎇 त्रिलोक न्यूज़ चैनल उज्जैन
मोहर्रम के अवसर पर उज्जैन शहर में 05 जुलाई 2025 (शनिवार) को पारंपरिक जुलूस निकाला जाएगा। उज्जैन पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा, शांति व्यवस्था एवं सुचारू यातायात संचालन हेतु व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
*जुलूस मार्ग का विवरण:*
शहर के विभिन्न मोहल्लों से घोड़े, बुर्राक एवं ताज़िए अपने-अपने स्थानों से रवाना होकर के.डी. गेट पहुंचेंगे, जहां से यह संगठित जुलूस रूप में आगे बढ़ेगा।
*जुलूस मार्ग:*
के.डी. गेट → भार्गव चौराहा → खजूरवाली मस्जिद → निकास चौराहा → कंठाल → नई सड़क → दौलतगंज → तोपखाना → उपकेश्वर चौराहा → सौदागरन मस्जिद → गुदरी चौराहा → पटनी बाजार → गोपाल मंदिर → पुनः के.डी. गेट
*वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा (05 जुलाई, सायं 07:00 बजे से):*
• जूना सोमवारिया से के.डी. गेट
• सोलंकी रेस्टोरेंट से निकास चौराहा
• बियाबानी से निकास चौराहा
• दौलतगंज से नई सड़क
• दौलतगंज से तोपखाना, लोहा पुल, उपकेश्वर, बांस फोड़ गली
• महाकाल घाटी से गुदरी, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, कमरी मार्ग, के.डी. गेट, निकास चौराहा
*महाकाल दर्शन मार्गों पर वाहन प्रतिबंधित (05 जुलाई 17:00 बजे से – 06 जुलाई दोपहर 15:00 बजे तक):*
• देवास गेट से दौलतगंज चौराहा
• इंदौर गेट से दौलतगंज चौराहा
• यादव धर्मशाला, बेगमबाग से महाकाल घाटी
• हरसिद्धि पाल से गुदरी
• दानीगेट से ढाबा रोड, कमरी मार्ग
• जूना सोमवारिया से के.डी. गेट
*महत्वपूर्ण सूचना:*
➡️ जुलूस मार्ग पर यातायात आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जाएगा।
➡️ आमजन से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए जुलूस मार्ग पर वाहन लेकर न जाएं।
➡️ पुलिस सहायता व निर्देशों का पालन करें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।
उज्जैन पुलिस शहरवासियों से सहयोग की अपेक्षा करती है और यह विश्वास दिलाती है कि सभी आवश्यक सुरक्षा, ट्रैफिक व आपात व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहेंगी।









