चालू वर्षा सत्र में जिले में 155 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड
बीते 24 घंटे में 03 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई
📝 खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
चालू वर्ष सत्र 01 जून से 02 जुलाई 2025 तक खरगोन जिले में 155 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 123.52 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई थी। जिले की औसत सामान्य वर्षा 825 मीटर है।
कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 जुलाई को प्रातः 8ः00 बजे समाप्त हुए 24 घंटे के दौरान खरगोन तहसील में 00 मिली मीटर, गोगांव में 00 मिली मीटर, सेगांव में 00 मिलीमीटर, भगवानपुरा में 02 मिलीमीटर, भीकनगांव में 00 मिलीमीटर, झिरन्या में 10 मिलीमीटर तथा बड़वाह में 08 मिलीमीटर, सनावद में 10 मिलीमीटर, महेश्वर में 00 मिलीमीटर एवं कसरावद तहसील में 00 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। इस प्रकार बीते 24 घंटे में खरगोन जिले में 03 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है।
चालू वर्ष सत्र में 01 जून से 02 जुलाई 2025 तक खरगोन तहसील में 169 मिलीमीटर, गोगावां में 116 मिलीमीटर, सेगांव में 128 मिलीमीटर, भगवानपुरा में 169 मिलीमीटर, भीकनगांव में 91 मिलीमीटर, झिरन्या में 124 मिलीमीटर, बड़वाह में 240 मिलीमीटर, सनावद में 207 मिलीमीटर, महेश्वर में 182 मिलीमीटर एवं कसरावद तहसील में 123 मीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस प्रकार चालू वर्ष सत्र में खरगोन जिले में 155 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है।
गत वर्ष इसी अवधि में खरगोन तहसील में 122.20 मिलीमीटर, गोगावां में 147 मिलीमीटर, सेगांव में 171 मिलीमीटर, भगवानपुरा में 157 मिलीमीटर, भीकनगांव में 119 मिलीमीटर, झिरन्या में 94 मिलीमीटर, बड़वाह में 172 मिलीमीटर, सनावद में 72 मिलीमीटर, महेश्वर में 87 मिलीमीटर एवं कसरावद तहसील में 94 मिलीमीटर मीटर वर्षा रिकार्ड की गई थी।