मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित राज मार्केट में ‘लज़ीज चिकन होटल’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर में हड़कंप मच गया। वीडियो में होटल के कारीगर शाहनवाज को रोटी बनाते समय थूक लगाते हुए दिखाया गया, जिससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। इस अमानवीय और अस्वच्छ व्यवहार के खिलाफ जनसाधारण ने कड़ी निंदा की और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कीनगर कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि वायरल वीडियो के तुरंत बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहनवाज पुत्र अब्दुल अजीज को दक्षिण कृष्णापुरी, थाना खालापार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। शाहनवाज को राज मार्केट स्थित होटल ‘लज़ीज चिकन’ से ही पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।कोतवाल ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आई हैं और पुलिस भविष्य में भी ऐसे मामलों में कोई ढिलाई नहीं बरतेगी। शहर के व्यापारी और आम नागरिक पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं और प्रशासन से आग्रह कर रहे हैं कि वे इस तरह की घटनाओं पर विशेष नजर रखें।
0 1 minute read









