ताज़ा ख़बरें

*दो जोड़ी स्‍पेशल ट्रेने अगले आदेश तक विस्‍तारित

*दो जोड़ी स्‍पेशल ट्रेने अगले आदेश तक विस्‍तारित*

 

रतलाम, 20 जून। यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनों के फेरे अगले आदेश तक विस्‍तारित की गई है।

 

गाड़ी संख्‍या 09447 अहमदाबाद पटना स्‍पेशल 02 जुलाई 2025 से गाड़ी संख्‍या 09448 पटना अहमदाबाद स्‍पेशल 04 जुलाई 2025 से, गाड़ी संख्‍या 09465 अहमदाबाद दरभंगा स्‍पेशल 04 जुलाई 2025 से तथा गाड़ी संख्‍या 09466 दरभंगा वटवा(अहमदाबाद) स्‍पेशल 07 जुलाई 2025 से अगले आदेश तक चलेगी।

 

इन ट्रेनों के कोच कंपोजिशन, मार्ग, दिन, ठहराव इत्‍यादि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!