ताज़ा ख़बरें

*निगम द्वारा टैक्स वृद्धि के विरोध में कांग्रेस जोनल कार्यालय घेरेगी*

*निगम द्वारा टैक्स वृद्धि के विरोध में कांग्रेस जोनल कार्यालय घेरेगी*

 

*टेक्स में वृद्धि जनता के साथ धोखा है – चिंटू चौकसे*

 

इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि नगर निगम के द्वारा सारे शहर के नागरिकों पर टैक्स वृद्धि का भार डाल दिया गया है। कांग्रेस इस टैक्स वृद्धि का विरोध करती है और इसके विरोध में निगम के सभी जोनल कार्यालय का घेराव करेगीं।

 

चोकसे ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि पिछले साल बजट पेश करते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा 535 कॉलोनी में टैक्स बढ़ाने की पहल की गई थी। उस समय यह कहा गया था कि यह टेक्स इस वर्ष से बढ़ेगा। अब नगर निगम के द्वारा संपत्ति कर के निर्धारण के स्लैब में ही परिवर्तन कर दिया गया है। इसके परिणाम स्वरुप सारे शहर के नागरिकों का टैक्स बढ़ जाएगा। जिन नागरिकों का स्लैब परिवर्तन होगा उनका कचरा परिवहन शुल्क भी बढ़ जाएगा। नगर निगम के द्वारा जलकर की दर को ₹200 प्रति माह से बढ़ाकर ₹300 प्रतिमाह कर दिया गया है।

चौकसे ने कहा कि नगर निगम के द्वारा टैक्स में वृद्धि किया जाना जनता पर भार डालना है। निगम के द्वारा जनता के साथ धोखा करते हुए उन पर यह भार डाला गया है। इस टैक्स वृद्धि का कांग्रेस विरोध करती है। इसके विरोध में कांग्रेस के द्वारा मैदानी आंदोलन किया जाएगा। हम सबसे पहले सभी जोनल कार्यालय का घेराव करेंगे। निगम के इस फैसले के खिलाफ आंदोलन की रणनीति जल्द ही तैयार की जाएगी।

चौकसे ने कहा कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा बार-बार यह कहा जाता है कि हम जनता पर कोई भार नहीं डाल रहे हैं। जबकि गुपचुप रूप से फैसला लेते हुए जनता पर 200 करोड रुपए का भार डाल दिया गया है। निगम का यह फैसला इंदौर शहर के नागरिकों के साथ अत्याचार है। नगर निगम इन नागरिकों को पर्याप्त पानी दे नहीं पा रहा है। सड़क की हालत खराब हो रही है। नागरिक परेशान है। उसके बीच में यह टैक्स वृद्धि की जा रही है। यह मनमानी की कर वृद्धि है जिसका जोरदार विरोध किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!