युवा संवाद कार्यक्रम के तहत कॅरियर और रोजगार के अवसरों पर दिया मार्गदर्शन
📝 खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश सिंह के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 18 जून स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन के अंतर्गत शासकीय आईटीआई गोगावां में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कॅरियर परामर्श, रोजगार के अवसर QUEST (गुणवत्ता, उपयोगिता, दक्षता, स्थिरता, समयबद्धता) के विचारों और नेतृत्व विकास के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। प्राचार्य आईटीआई श्री महेश चौहान ने कौशल विकास के प्रशिक्षण और अवसरों की जानकारी दी। पॉलीटेक्निक कॉलेज के श्री हिमांशु वास्कले ने तकनीकी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उद्योग विभाग के श्री मनोज भगोरे ने स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। जबकि रोजगार विभाग श्री राजपाल सिंह ने निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों पर युवाओं को प्रेरित किया। इसके अलावा विषय विशेषज्ञ श्री आनंद टेकाड़े ने उच्च शिक्षा के लिए विषय चयन पर उपयोगी सलाह दी। युवा संवाद के दौरान युवाओं ने विशेषज्ञों से अपने कॅरियर से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक समाधान किया गया।
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
5 days ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
5 days ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
5 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
5 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
5 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
5 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक
5 days ago
पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन
6 days ago
दो बाइक आमने-सामने टकराईं, 4 लोग घायल – भीषण हादसा