ताज़ा ख़बरें

*उज्जैन जिले की महिला जज का मंगलसूत्र चोरी, दर्शन के दौरान गले से उड़ा ले गए चोर

*उज्जैन जिले की महिला जज का मंगलसूत्र चोरी, दर्शन के दौरान गले से उड़ा ले गए चोर*

 

🎯 उज्जैन जिले के तराना तहसील में पदस्थ जज का वृंदावन में चोर ने मंगलसूत्र गायब कर दिया।

 

बताया जा रहा है कि मंदिर में दर्शन के दौरान मंगलसूत्र की चोरी हो गई। आरोपी इतने शातिर थे कि गले से मंगलसूत्र खोल लिया और महिला जज को पता तक नहीं चल सका।

 

दरअसल, तराना तहसील में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ प्रेमा साहू अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ वृंदावन श्री राधारमण मन्दिर में दर्शन करने गईं। सुबह करीब नौ बजे जब वह श्री राधारमण मन्दिर में दर्शन करने गईं तब किसी चोर ने उनके गले से दो तोले के मंगलसूत्र को चोरी कर लिया।

 

महिला जज को जब कुछ देर मांगसूत्र चोरी का पता चला तबतक चोर गायब हो चुके थे। इसके संबंध में जज ने कोतवाली में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

 

 

बता दें कि मंदिरों में चोरी की घटनायें रुक नहीं रही हैं। दो दिन पूर्व ही ठाकुर बांकेबिहारी महाराज मंदिर से महिला चोरों ने एक श्रद्धालु को घेरकर उनके गले से सोने की चेन चुरा ली, जो पांच तोला की थी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!