उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

मुजफ्फरनगर,बागपत में महिलाओं से लूट करने वाले गैंग का मेरठ में खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

मुजफ्फरनगर,बागपत में महिलाओं से लूट करने वाले गैंग का मेरठ में खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

मेरठ। सरधना थाना पुलिस ने मेरठ, बागपत और मुजफ्फरनगर जिलों में महिलाओं से गहनों की लूटपाट करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। गिरोह के सदस्य सुबह टहल रही महिलाओं को तमंचा दिखाकर कुण्डल, पाजेब और अन्य गहने लूटते थे। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक महिला भी शामिल है, जबकि एक बदमाश मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से घायल हो गया।

 

पुलिस के अनुसार गिरोह के सक्रिय सदस्यों में शाहनबाज पुत्र नौशाद, नौशाद पुत्र बाबू और नौशावा पत्नी नौशाद शामिल हैं, जो सभी बागपत के तिलपनी गांव के निवासी हैं। इनके कब्जे से लूट के गहने, तमंचा और अन्य सामान बरामद किया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि वे सुबह के समय मार्निंग वॉक कर रही महिलाओं को निशाना बनाते थे और हथियार दिखाकर उनसे गहने छीन लेते थे।पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि शाहनबाज अपने चाचा दिलशाद और ताऊ के बेटे मुनाजिर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता था। लूटे गए गहनों को मेरठ में सुनार को बेचने के लिए नौशावा को सौंपा जाता था। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा भी झाड़ियों से बरामद कर लिया।तमंचा बरामद करते समय शाहनबाज ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरोह के अन्य फरार साथियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!