उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

चौधरी छोटूराम कॉलेज प्रकरण: छात्रा से अश्लील हरकत के आरोप में प्रोफेसर भेजा गया जेल

चौधरी छोटूराम कॉलेज प्रकरण: छात्रा से अश्लील हरकत के आरोप में प्रोफेसर भेजा गया जेल

मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रोफेसर दुष्यंत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना ने कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल पैदा कर दिया और स्थानीय सामाजिक संगठनों में रोष फैला दिया।

 

घटना बुधवार को उस समय चर्चा में आई जब बीएससी की एक छात्रा ने कॉलेज में पढ़ाने वाले प्रोफेसर दुष्यंत पर अश्लील मैसेज भेजने और वीडियो कॉल कर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। छात्रा के मुताबिक, यह सिलसिला कई दिनों से चल रहा था। जब यह मामला सार्वजनिक हुआ, तो जाट महासभा समेत कई सामाजिक संगठन कॉलेज परिसर में पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।कॉलेज प्रबंधन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार, सीओ सिटी राजकुमार साव और बाद में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत भी कॉलेज पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने छात्रा से उसके बयान दर्ज किए और उसने अपने मोबाइल में मौजूद अश्लील मैसेज व वीडियो कॉल के सबूत प्रस्तुत किए।प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने मौके से ही आरोपी प्रोफेसर दुष्यंत को गिरफ्तार कर लिया। बाद में सिविल लाइन थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

 

यह मामला कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। सामाजिक संगठनों ने कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कड़े आचार संहिता लागू की जाए और छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!