शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में वाहन चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के ब्लॉक रोड स्थित नाला पटरी का है, जहां अज्ञात चोरों ने बीती रात पुलिस निगरानी में खड़ी एक डीसीएम (DCM) को चुरा लिया। गाड़ी मालिक को चोरी का पता सुबह हुआ, जब वह रोजाना की तरह काम पर निकलने के लिए गया, लेकिन गाड़ी को उसके स्थान पर न पाकर उसके होश उड़ गए।
पीड़ित वाहन स्वामी राजकुमार डीसीएम चलाने का काम करता है और रोज की तरह सोमवार रात को अपनी गाड़ी नाला पटरी पर खड़ी कर घर लौट गया था। यह स्थान सदर कोतवाली क्षेत्र में आता है और वहां पुलिस द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी मौजूद हैं। सुबह जब राजकुमार ने देखा कि उसकी डीसीएम गायब है, तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।राजकुमार के बेटे अभिषेक ने बताया कि रात के समय तेज आंधी-तूफान के कारण गाड़ी को हमेशा की तरह नाला पटरी पर ही खड़ा किया गया था। रात के अंधेरे और मौसम की आड़ में चोरों ने पूरी योजना के तहत गाड़ी को गायब कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध लोग दिखाई दे रहे हैं, जो चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए नजर आए हैंपीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी और डीसीएम की बरामदगी की मांग की है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है और मामले की छानबीन जारी
है









