*राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी है। आज 3 जिले बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में लू का रेड अलर्ट जारी है। वहीं येलो अलर्ट वाले जिलों में जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर और करौली शामिल हैं। श्रीगंगानगर में तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री बढ़कर 47.6 डिग्री तक पहुंच गया है। आगामी तीन दिन हीटवेव व तीव्र हीटवेव का दौर जारी रहेगा।*
2,501 Less than a minute












