ताज़ा ख़बरें

*आज होगा राष्ट्र संघ ललित प्रभ का शहर में मंगल प्रवेश*

*भव्य शोभा यात्रा निकलेगी*

*आज होगा राष्ट्र संघ ललित प्रभ का शहर में मंगल प्रवेश*

*भव्य शोभा यात्रा निकलेगी*

*”जीने की कला” पर राष्ट्र संत ललित प्रभ की दो दिवसीय व्याख्यान माला आज से अनाज मंडी में*

*मंगलवार को जैन मुनि राष्ट्र संत ललित प्रभु महाराज सा छेगांव माखन स्थित मां भगवती पैलेस में सुबह पहुंच चुके हैं ।यहां दिनभर श्रद्धालुओं का राष्ट्र संत के दर्शन के लिए तांता लगा रहा ।यहां पर उत्तर प्रदेश ,राजस्थान, महाराष्ट्र मध्य प्रदेश के कई शहरों के श्रद्धालुओ ने दर्शन और धर्म उपदेश का लाभ लिया। श्वेतांबर जैन समाज के प्रचार मंत्री चंद्र कुमार सांड ने बताया कि बुधवार 21 मई को राष्ट्र संत ललित प्रभ एवं शांति प्रिय सागर महाराज का सुबह खंडवा में मंगल प्रवेश होगा। यहां पड़ावा स्थित आयोजन समिति के प्रमुख विजय जैन के निवास से नवकारसी के पश्चात भव्य शोभायात्रा ( वरघोडा)निकलेगी जो की नगर निगम, घंटाघर होते हुए अनाज मंडी में समाप्त होगी। स्थानीय अनाज मंडी में “जीने की कला” विषय पर व्याख्यान माला होगी। राष्ट्र संत का जीने की कला पर व्याख्यान देश दुनिया में बहुत पसंद किया जा रहा है। राष्ट्र संत ललित प्रभ महाराज साहब के यूट्यूब पर करोड़ों फॉलोअर एवं विवर है।आयोजन समिति के विजय जैन ,रोहित मेहता ,नवनीत बोथरा , अभय जैन ,मेघराज जैन वाडीलाल पटेल आदि ने क्षेत्र की जनता से धर्म उपदेश श्रवण करने की अपील की है।*

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!