कटनीमध्यप्रदेश

नगर की सुचारू सफाई व्यवस्था हेतु अधिकारी कर्मचारी करें मुस्तैदी से अपने दायित्वों का निर्वहन – उपायुक्त श्री गुप्ता सफाई व्यवस्था हेतु किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा कर उपायुक्त नें दिए आवश्यक दिशा निर्देश

नगर की सुचारू सफाई व्यवस्था हेतु अधिकारी कर्मचारी करें मुस्तैदी से अपने दायित्वों का निर्वहन - उपायुक्त श्री गुप्ता सफाई व्यवस्था हेतु किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा कर उपायुक्त नें दिए आवश्यक दिशा निर्देश

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

 

 

कटनी – नगर की सफाई व्यवस्था में किये जा रहे प्रयासों में सुधार लाते हुए सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाये रखने हेतु महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देश पर मंगलवार को उपायुक्त श्री शैलेश गुप्ता द्वारा मेयर इन काउंसिल सभागार में निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे सफाई व्यवस्था के प्रयासों की समीक्षा की जाकर व्यवस्थाओ को और अधिक दुरूस्त करनें हेतु मुस्तैदी के साथ अपनें कर्तव्यों का निर्वहन करनें के निर्देश स्वास्थ अमले को दिए।

 

बैठक के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजय सोनी सहित समस्त स्वच्छता निरीक्षक एवं वार्ड दरोगाओं, विभागीय लिपिक आदि की उपस्थिति रही।

 

करें चालानी कार्यवाही

 

श्री गुप्ता ने बैठक के प्रारंभ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना के तहत की जा रही सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य अमले को अपने कार्य क्षेत्र के मुख्य मार्गो सहित अन्य मार्गो की सार्वजनिक सड़कों की सफाई करानें सहित नाली के संभावित चोक होनें वाले स्थलों का निरीक्षण कर नालियों की सफाई करानें के निर्देश दिए। उपायुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्थ दुरूस्त रहें इस हेतु नागरिकों को रोड पर कचरा न फेकने के लिए प्रेरित करें, और नहीं मानने पर सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेकने वालों पर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश भी उपायुक्त नें दिए। उपयुक्त श्री गुप्ता नें निर्देशित किया कि आपके क्षेत्र अंतर्गत आने वाले समस्त मैरिज गार्डन, होटल, रेस्टोरेंट से निकलने वाले कचरे का उचित निपटान करना सुनिश्चित करें।

 

अभियान चलाकर करें नाले-नालियों की सफाई

 

उपायुक्त श्री गुप्ता ने वर्षा ऋतु के दौरान वार्ड के संभावित जलभराव क्षेत्रों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को समय रहते विशेष अभियान चलाकर वार्ड के छोटे एवं बड़े नाले-नालियों की सफाई का कार्य कराने के निर्देश दिए। नगर के सार्वजनिक मार्गो में आवारा पशुओं के नियंत्रण पर रोक लगानें हेतु हाका गैंग को नियमित रूप से कार्यवाही करने एवं रोड में पशुओं द्वारा किए जाने वाले गोबर इत्यादि की भी सफाई करते हुए सार्वजनिक मार्गो को साफ और स्वच्छ रखने के निर्देश दिए।

 

उपायुक्त श्री गुप्ता नें कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। नगर की सफाई व्यवस्था में जुटे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी निर्धारित समय पर कर्तव्य पर उपस्थित होकर ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!