
एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा
तीनों सेनाओ के सम्मान,ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं सभी के कल्याण के लिए मंदिर में की गई मंडल विधान की पूजा,
खंडवा ।। भारतीय सेना के पराक्रम एवं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य एवं सैनिकों के सम्मान के साथ विश्व में शांति एवं सभी के कल्याण के लिए मंगलवार को बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में साक्षी पीयूष के विवाह संस्कार उपलक्ष में पंच परमेष्ठी मंडल विधान की पूजा आयोजित की गई, समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि मुनीभक्त अर्पित भैया के मार्गदर्शन एवं मंत्रोच्चार एवं राशि जैन गदीया, मनोज लाड के द्वारा भजनो प्रस्तुति के साथ मंडल विधान की पूजा एवं अंत में शांति पाठ का वाचन सभी के कल्याण के लिए किया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया कोषाध्यक्ष पवन रावका, समाज के प्रकाश बड़जात्या, वैशाली अजय गदीया, संगीता अजय पाटनी, जम्बू
पाटनी, रेखा पवन गदीया,माला संजय गदीया,पूजा सचिन गदीया, समीक्षा सिद्धार्थ जैन, श्रेया नयन अग्रवाल, ममता सुनील गदीया सहित सामाजिक बंधु एवं मातृ शक्ति उपस्थित थी।












