
एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा
*निगम कर्मियों द्वारा समग्र eKYC अभियान के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर किया जा रहा कार्य*
खण्डवा//
नगर निगम द्वारा समग्र eKYC अभियान के अंतर्गत नागरिकों की जानकारी को अद्यतन करने हेतु लगातार घर-घर जाकर कार्य किया जा रहा है। इस क्रम में गुरुवार को निगम कर्मचारियों की टीमों द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों और कॉलोनियों में समग्र eKYC का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
*आज जिन प्रमुख स्थानों पर यह कार्य किया गया, वे निम्नलिखित हैं:*
• बंगाली कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 16
• कहारवाड़ी वार्ड
• संजय नगर, वार्ड क्रमांक 28
• वार्ड क्रमांक 9
• वार्ड क्रमांक 6
• वार्ड क्रमांक 27
• वार्ड क्रमांक 8
• सूरज कुंड वार्ड
यह कार्य प्रतिदिन नियमित रूप से किया जा रहा है, जिससे नगरवासियों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके और उनकी पहचान की संपूर्णता सुनिश्चित हो सके।













