
एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा
*जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 25 में विशेष नाला सफाई कार्यवाही*
खण्डवा//गुरुवार को जोन क्रमांक 4 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 25 भवानी माता क्षेत्र में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विशेष सफाई कार्य किया गया। यह सफाई कार्य अंजुम किराणा के पीछे स्थित नालों में किया गया, जिसमें नाला गैंग कर्मचारियों ने मेहनत एवं समर्पण से सफाई अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
इस अभियान के दौरान लगभग आधी ट्रॉली मलवा/कचरा निकाला गया तथा 120 मीटर जल क्षेत्र एवं नालियों की साफ-सफाई की गई। यह कार्य वार्ड के स्वच्छता प्रयासों को मजबूती प्रदान करता है।
*सफाई कार्य में शामिल प्रमुख कर्मचारीगण:*
• राजू डागोरे (वार्ड जमादार)
• संजय कमल (नाला गैंग कर्मचारी)
• विनोद लिडिया (नाला गैंग कर्मचारी)
• शरद जेधे (नाला गैंग कर्मचारी)













