
एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा

*जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 36 में विशेष नाला सफाई अभियान संपन्न*
खण्डवा//गुरुवार को जोन क्रमांक 5 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 36 में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विशेष नाला एवं नाली सफाई कार्य संपन्न किया गया। यह अभियान खान शाह वाली क्षेत्र में जेसीबी मशीन की सहायता से चलाया गया, जिसमें गंगराड़े धर्मशाला क्षेत्र के कच्चे नाले की विशेष सफाई की गई।
इस अभियान के दौरान लगभग तीन ट्रॉली मलवा/कचरा निकाला गया तथा 500 मीटर जल क्षेत्र एवं नालियों की प्रभावी सफाई की गई। यह कार्य नगर निगम की सक्रियता एवं सफाई दल के समर्पण से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस सफाई अभियान में शामिल प्रमुख कर्मचारीगण:
• जय श्री नाजिम (वार्ड जमादार)
• मनोज (नाला गैंग कर्मचारी)
• नटवर (नाला गैंग कर्मचारी)













