ताज़ा ख़बरें

14 प्रकार के खेलों के शिविर 12 स्थानों पर लगाये जाएंगे

खेल प्रशिक्षण शिविर के आयोजन के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक श्री राय ने ली बैठक

14 प्रकार के खेलों के शिविर 12 स्थानों पर लगाये जाएंगे
खेल प्रशिक्षण शिविर के आयोजन के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक श्री राय ने ली बैठक
खण्डवा 30 अप्रैल, 2025 – 
म.प्र. शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर विगत 35 वर्षों से शासन द्वारा लगाये जा रहे हैं। इसी क्रम में श्री मनोज कुमार राय पुलिस अधीक्षक खण्डवा की अध्यक्षता में 29 अप्रैल को पुलिस कन्ट्रोल रूम में बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षकों को शिविर लगाने एवं खिलाड़ियों एवं बालिकाओं का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया और कहा कि खिलाड़ियों को चिन्हित कर शासन की खेल अकादमियों में भेजने हेतु तैयार किये जाने के प्रयास किये जावें,  जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर द्वारा खेल प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से तैयार करने हेतु प्रोत्साहित किया जाये। बैठक में श्री आर.जी. बांगरिया जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, श्री सुनील गुप्ता टी.आई. पुलिस कन्ट्रोल रूम, खेल संघ के पदाधिकारी, श्रीमती आशा उपाध्याय, श्री शैलेन्द्र वर्मा, श्री राजेन्द पांजरे, श्री धीरज बरोले, जिला खेल प्रशिक्षक, ग्रामीण युवा समन्वयक खेल विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक में 14 खेलों कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीबॉल, फुटबॉल, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, ताईक्वाण्डो, कराते, कुश्ती, योगा, शतरंज, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, एवं एथलेटिक्स के शिविर 12 स्थानों पर लगाये जाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि विकासखण्ड स्तर पर 2 खेलों के शिविर का आयोजन किया जायेगा। खेल शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपना पंजीयन खेल विभाग कार्यालय एवं संबंधित खेल प्रशिक्षण स्थल पर 05 मई तक कर सकते हैं। खेल शिविर प्रातः 06 से 08 बजे तक कुल 31 दिवस के लिये 8 वर्ष से 16 वर्ष के बालक एवं बालिका हेतु आयोजित किया जायेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!