उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंदेश

भाजपा युवा मोर्चा ने फ़ूंका पुतला!!

कांग्रेस पार्टी कार्यालय के सामने युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष तथा कार्य कर्ताओं ने फूंका पुतला!

युवा मोर्चा ने फूंका कॉंग्रेस का पार्टी कार्यालय के सामने पुतला

मधुराज विश्वकर्मा ने कहा कि देश को गर्त में ले गई कांग्रेस पार्टी 

फतेहपुर जिला के सदर तहसील के अंतर्गत ज्वाला गंज मे स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय के सामने फूंका पुतला

कांग्रेस द्वारा किए गए नेशनल हेराल्ड घोटाले के संबंध में कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेस का भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पुतला फूंका गया। जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने बताया कि देश को गर्त में धकेलना वाली पार्टी कांग्रेस ही है जिसने घोटाले के ऊपर घोटाले किए हैं! देश को पिछड़े देशों की श्रेणी में खड़े करने का काम कांग्रेस पार्टी ने ही किया है ! उन्होंने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ऐसे दल, ऐसे राष्ट्र विरोधी नेताओं का गगन भेदी नारों से विरोध करता रहेगा। उन्होंने कांग्रेस पर हेराल्ड के अलावा अन्य कई घोटाले के भी आरोप लगाए। युवाओं ने कांग्रेस को चोर पार्टी कहते हुए सड़कों में उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य रुद्र मिश्रा, जिला संयोजक प्रसून तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, नगर अध्यक्ष किशन शुक्ला, घनश्याम राजपूत, इमरान, राज पांडे, अभय द्विवेदी, जय यादव, दीपक वाल्मीकि, रिंकू पुरी, रचित विश्वकर्मा, केतन विश्वकर्मा, शोभित, सोनू सविता, अभिषेक सैनी, अफाक अली, दानिश, एहसान आदि तमाम युवा मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रहे।

त्रिलोक न्यूज फतेहपुर!!!!

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!