अन्य खबरेअलीराजपुरताज़ा ख़बरेंदेशमध्यप्रदेश

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से पुलिसकर्मी की हुई मौत पुलिस विभाग में शोक की लहर

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से पुलिसकर्मी की हुई मौत क्या कहा एसपी राजेश व्यास ने

अलीराजपुर से संवाददाता तुषार राठौड़ की खबर ✍️

अलीराजपुर-तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक पुलिसकर्मी की घटना स्थल पर हुई मौत। यह घटनाक्रम कल शाम 7:00 बजे के लगभग का है। अलीराजपुर दाहोद मार्ग के उनवा फाटक पर पैदल रोड क्रॉस कर रहे पुलिसकर्मी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही पुलिसकर्मी की मौत हो गई। यह पुलिसकर्मी अलीराजपुर थाने में तैनात थे। इन मतक पुलिसकर्मी का नाम हर सिंह चौहान है। जिनकी उम्र लगभग 42 वर्ष थी। यह 2011 में पुलिस विभाग में नौकरी जॉइ की थी। मृतक पुलिसकर्मी धार जिले के कुक्षी तहसील के तलावटी गांव के रहने वाले हैं। जैसे ही यह घटनाक्रम की जानकारी पूरे पुलिस विभाग को लगी पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर छा गई है। मृतक पुलिसकर्मी हर चौहान के शव का पीएम किया गया। उसके बाद शव परिजन को सौंपा गया है। इस दौरान पुलिस विभाग के अला अधिकारी और पुलिसकर्मी एवं सभी लोग उपस्थित रहे। एवं पुष्प एवं श्रद्धांजलि अर्पित की

एसपी राजेश व्यास ने क्या कहा

मृतक के परिजन के साथ पुलिस विभाग पूरी तरह से है और जो जो सहयोग होगा वह किया जाएगा। साथ ही इनके परिजन में जो भी होंगे इनकी पत्नी या बच्चे जिनका क्वालिफिकेशन होगा उसे अनुकंपा नियुक्ति भी दी जाएगी। हर संभव मदद का आश्वासन दिया है पुलिस अधिकारी राजेश व्यास ने।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!