अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

भारी बारिश का कहर: अलापुर के जगत गांव में भरभराकर गिरा पक्का मकान, टला बड़ा हादसा

अलापुर (बदायूँ): क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बरसात के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच थाना अलापुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ बारिश के पानी के चलते एक पक्का मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया। इस हादसे में पीड़ित परिवार का भारी नुकसान हुआ है, हालांकि गनीमत यह रही कि समय रहते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। लेंटर सहित जमींदोज हुआ मकान पीड़ित रवेंद्र यादव पुत्र सत्यपाल ने बताया कि पिछले दिनों से हो रही लगातार बरसात का पानी अचानक उनके घर में घुस गया। पानी के भराव और सीलन के कारण मकान की दीवारें और छत का लेंटर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। देखते ही देखते पूरा पक्का मकान मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। बाल-बाल बचे घरवाले, अनाज और सामान नष्ट मकान मालिक रवेंद्र यादव ने राहत की सांस लेते हुए बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय संयोगवश घर के भीतर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। सभी लोग घर से बाहर थे, जिसके कारण परिवार का हर सदस्य पूरी तरह सुरक्षित है और किसी को भी चोट नहीं आई है। हालांकि, घर के मलबे में दबने से खाने-पीने की सामग्री, घर में रखा क्विंटल के हिसाब से गेहूं, धान और अन्य कीमती सामान पूरी तरह नष्ट हो गया है। पीड़ित ने जिला प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!