ताज़ा ख़बरें

ठाणे लोकसभा शिवसेना संपर्क प्रमुख के रूप में मनोज तुकाराम शिंदे को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नियुक्ति किया।

ठाणे लोकसभा शिवसेना संपर्क प्रमुख के रूप में मनोज तुकाराम शिंदे को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नियुक्ति किया।
संवाद दाता :अरविंद कोठारी

विधानसभा चुनावों के बाद सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ कांग्रेस से शिवसेना में शामिल हुए धनुष बाण हाथ में लिया । मनोज तुकाराम शिंदे 5 बार पार्षद,विरोधी पक्ष नेता ठाणे महानगर पालिका में रह चुके है साथ ही कांग्रेस के ठाणे शहर अध्यक्ष पद पे 3 साल काम कर चुके है ।

डैशिंग नेता मनोज शिंदे पहले सिर्फ शिवसेना में शामिल हुए थे। लंबे समय बाद उप -मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मनोज शिंदे पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। शिवसेना के प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद के साथ, एकनाथ शिंदे के आदेश के अनुसार, शिवसेना ने ठाणे लोकसभा लोकसभा के संपर्क प्रमुख पद पर नियुक्त किया है। मनोज शिंदे ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई इस नई जिम्मेदारी को बड़ी वफादारी पालन करेंगे साथ ही मनोज शिंदे ने
विश्वास व्यक्त किया है कि सक्रिय रूप से शिवसेना के प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व के विचारों को बढ़ावा देने और धर्मवीर आनंद दिघे की शिक्षा गौर गरीबों सेवा ही धर्म है उसको सदा याद रखते हुए शिव सेना को आगे बढ़ाने के लिए दिन रात मेहनत करेंगे ।शिवसेना के सचिव संजय मोरे ने हर महीने कम से कम दो संपर्क दौरे कर इस संपर्क दौरे की रिपोर्ट शिवसेना के बालासाहेब भवन में बताई जानी चाहिए। संजय मोरे ने मनोज शिंदे को ऐसा सुझाव भी दिया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!