*छोटे दादाजी का सफेद मार्बल वाला तीन गुंबद का मंदिर बनेगा*
🎯 त्रिलोक न्यूज़ चैनल खंडवा
1998 से दादा दरबार में दादाजी मां नर्मदा और छोटे दादाजी का मंदिर बनाने पर टसल चल रही थी। 22 मार्च 2025 को सब कुछ साफ हो गया है। डेढ़ नंबर के मार्बल से सफेद रंग का तीन गुंबद वाला मंदिर बनेगा । रामनवमीं के बाद इसका भूमि पूजन भी हो जाएगा। कुछ समितियां और ऐड की गई हैं, जो मंदिर निर्माण करेंगे। मंदिर निर्माण समिति के अलावा मंदिर निर्माण सलाहकार समिति का भी गठन किया जाएगा जो समय-समय पर सलाहें देगा। इसमें दादाजी को मानने वाले सभी संगठन और लोगों को रखा जाएगा।
कुल मिलाकर मंदिर निर्माण यानी सफेद मार्बल से मंदिर बनाने का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए पैसों के इंतजाम से लेकर सब तरह की चर्चा हुई। इसमें सबसे मुख्य भूमिका सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और कलेक्टर तथा एसपी की रही। बैठकों में छोटे सरकार के अनुयाई पटेल सेवा समिति और ट्रस्ट से संबंधित लोगों ने भरपूर सहयोग दिया और समन्वय बैठाने का काम किया।










