Adv Yogesh Kumar: सीएम ने मेरठ को क्रांतिधरा और पावन स्थल बताते हुए कहा कि इसे शिक्षा का हब बनाना जरूरी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पश्चिमी यूपी को विकास से नहीं पिछड़ने दिया जाएगा। सीएम ने हाल ही संपन्न महाकुम्भ का जिक्र करते हुए कहा कि 66 करोड़ 30 लाख श्रद्धालुओं ने इसे सुरक्षित और श्रद्धापूर्वक अनुभव किया। गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक विस्तार देने की योजना की बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह दो कुंभ नगरियों को जोड़ेगा। देश की पहली रैपिड रेल दिल्ली-मेरठ के बीच शुरू होने से यात्रा आसान हुई है। उन्होंने दावा किया कि अब प्रदेश में कानून व्यवस्था का संकट नहीं है और हर बेटी, व्यापारी व नौजवान सुरक्षित है।मख्यमंत्री ने इससे पहले मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और कहा कि इसे अक्टूबर-नवंबर तक राष्ट्र को समर्पित कर दिया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री राकेश सचान, सोमेन्द्र तोमर, दिनेश खटीक, सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, अरुण गोविल, राजकुमार सांगवान, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, महापौर हरिकांत अहलुवालिया, विधायक अमित अग्रवाल, अश्विनी त्यागी, धर्मेन्द्र भारद्वाज, गुलाम मोहम्मद, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसोदिया, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
2,504 1 minute read









