
🎯 त्रिलोक न्यूज़ चैनल
उज्जैन। 4 मार्च 2025/
सिंहस्थ महापर्व 2028 के लिए तैयार की गई आध्यात्मिक नगरी योजना का प्रेजेंटेशन उज्जैन के 13 अखाड़ों के साधु संतों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मंगलवार सांय 4 बजे सिंहस्थ मेला कार्यालय में मेला क्षेत्र के लिए प्रस्तावित की गई कार्य योजना और स्थाई प्रकृति के निर्माण कि योजना से साधु संतों को पावर प्रजेंटेशन के जरिए अवलोकन कराया गया।
इसके पूर्व संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, जिला पंचायत सीईओ जयती सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने सातों संतों का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
प्रेजेंटेशन उपरांत साधु संतों ने आध्यात्मिक नगरी की योजना को सराहा और कहा कि स्थाई निर्माण कार्य होने से साधु संतों के साथ ही आम श्रद्धालुओं को भी काफी सुविधा मिलेगी एवं सरकार को भी अस्थाई निर्माण के लिए बार-बार राशि खर्च नहीं करना पड़ेगी।
प्रेजेंटेशन में महंत डॉ. रामेश्वर दास जी कोषाध्यक्ष महंत भगवान दास जी, महंत सेवागिरी महाराज, महंत










