राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) के अंतर्गत गुमशुदा अंशदानों के निराकरण हेतु विशेष अभियान
28 फरवरी तक एनपीएस गुमशुदा अंशदान कटोत्रों की जानकारी देना आवश्यक
खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट /वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी श्री आनंद पटले द्वारा अवगत कराया गया है कि शासन द्वारा एनपीएस गुमशुदा अंशदानों को जमा करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया है। इस संबंध में खरगोन जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से कहा गया है कि इस अभियान के तहत खरगोन जिले के समस्त कार्यालयों के एनपीएस गुमशुदा अंशदान कटोत्रों की जानकारी आई.एफ.एम.आई.एस. साफ्टवेयर पर 28 फरवरी तक दर्ज कराया जाना आवश्यक है।
इस अभियान के अंतर्गत प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ ऐसे कर्मचारी जिन्हांेने व्यक्तिगत रूप से अपने एनपीएस कटौत्रे चालान द्वारा जमा किए गए है, उन्हंे अपने कार्यालय के माध्यम से गुमशुदा अंशदानांे की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में कोषालय को 28 फरवरी तक आवश्यक रूप से उपलब्ध कराना है। जिससे कोषालय द्वारा उनके गुमशुदा अंशदानों की प्रविष्टि आई.एफ.एम.आई.एस. साफ्टवेयर पर की जा सके। इस कार्य के लिए 28 फरवरी तक कोषालय में शिविर आयोजित किया गया है।