
एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,
आज से प्रारंभ होगा दस्तक अभियान
9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जायेगी विटामिन-ए की अनुपूरक खुराक
खंडवा 17 फरवरी, 2025 – कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत के निर्देशन में दस्तक अभियान का द्वितीय चरण आज से प्रारंभ होने जा रहा है, जो 18 मार्च तक चलेगा।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अनिल तंतवार ने बताया कि प्रदेश में बाल मृत्यु प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा प्रतिवर्ष महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से दस्तक अभियान चलाया जाता है। जन्म से 5 वर्ष के बच्चों को स्वास्थ्य सेवाऐं दी जायेंगी। जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर एनीमिक बच्चों का फॉलोअप कर सेहत की जांच करंेगे। 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की अनुपूरक खुराक पिलाई जायेगी। जिसमें 9 माह से 1 वर्ष तक के बच्चों को 1 एमएल व 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों को 2 एमएल खुराक पिलाई जायेगी। “कोई भी बच्चा ना छुटे” इसके लिए बच्चों की सूची के अनुसार आगंनवाड़ी केन्द्र पर व घर-घर जाकर आषा, आगंनवाड़ी व स्वास्थ्य कार्यकर्ता की टीम सेवाएं देंगे। डॉ. तंतवार ने बताया कि 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक देकर बच्चों की रोग-प्रतिरोध क्षमता में वृद्धि होती है, शरीर का संक्रमण, कुपोषण और अन्य बीमारियों से बचाव होता है, वृद्धि में विकास में सहायता करता है, त्वचा और आंखों को स्वस्थ रखता है, रतौन्धी से बचाव, एनीमिया नियंत्रण में सहायक, मीजल्स एवं दस्त रोग से होने वाली मृत्यु रोकता है। 5 वर्ष तक के बच्चों में गंभीर एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग की जायेगी।